भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से सदस्यों के लिए शानदार पिकनिक पार्टी का आयोजन किया गया। प्रवक्ता अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल अध्यक्ष चंदा जागेटिया एवं सचिव ललित राठी के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम निजी फार्म हाउस शुभम रिसोर्ट में हुआ।पिकनिक के दौरान महिला सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक गेम्स, डांस एवं भजनों का भरपूर आनंद लिया। गेम्स में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक साथ भोजन किया और आपसी स्नेह एवं सौहार्द के साथ पिकनिक का आनंद लिया। महिला मंडल की सदस्यों ने इस आयोजन को यादगार बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की बात कही।
इस अवसर पर ममता पलोड़, कल्पना माहेश्वरी, पिंकी पलोड़, शिल्पा बसेर, पार्वती पटवारी, किरण, शीतल, राधा तोतला, मीनल, मालती, रिंकू, पदमा, शशि, मेघा, प्रीति, अनीता, सुषमा, मोनिका, बसंता, कृष्णा, कांता एवं गीता सहित महिला मंडल की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
