Homeभीलवाड़ाचांदगढ़ में खेत में फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त जहरीली...

चांदगढ़ में खेत में फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त जहरीली गैस से युवक की हुई मौत

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । बड़लियास थाना क्षेत्र के चांदगढ़ में खेत में फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त एक युवक की जहरीली गैस से मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एकाएक हुई इस घटना से परिजनो में शोक की लहर छा गई। बड़लियास थाने के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की थाना क्षेत्र के चांदगढ़ में रहने वाले मुकेश पिता प्रभु लाल दरोगा उम्र 24 वर्ष शुक्रवार को अपने खेत में फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करने गया था।जब मुकेश काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने खेत पर पहुंचे , जहां मुकेश अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए,जहा शाम को युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने शनिवार को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES