Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में छात्र की मौत के बाद पीएसआईटी कॉलेज में जमकर बवाल,...

कानपुर में छात्र की मौत के बाद पीएसआईटी कॉलेज में जमकर बवाल, लाठीचार्ज में कई छात्र घायल

Published on

सुनील बाजपेई

कानपुर।स्मार्ट हलचल|कल मंगलवार जेसीबी से टकराकर हुई छात्र की मौत के मामले में प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उत्तेजित छात्रों ने आज बुधवार को पनकी स्थित पीएसआईटी कॉलेज में बवाल के साथ जमकर तोड़फोड़ भी की। इस बीच पुलिस ने भी जमकर लाठीचार्ज किया ,जिसमें कई छात्र घायल भी हो गए। यहां हालातों पर मुश्किल से नियंत्रण के बाद तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया
साथी छात्र की मौत से आक्रोशित हजारों छात्रों ने पहले कैंपस में शांति मार्च निकाला, जिसके बाद देखते ही देखते उनका प्रदर्शन उग्र हो गया। इस बीच गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने कैंपस के शीशे तोड़ दिए, गमले फेंक दिए और फर्नीचर को भी तहस नहस कर डाला।
जिसकी सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जब छात्र समझाने के बाद भी नहीं माने तो उसने छात्रों पर लाठी चार्ज कर दिया ,जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
छात्रों ने इस दौरान यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। जिसकी वजह से ही रतनलाल नगर निवासी बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र प्रखर सिंह असमय ही मौत का शिकार हो गया। छात्रों ने मांग उठाई है कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक, जब कक्षाएं संचालित होती हैं। उस दौरान किसी भी तरह का निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। इस हंगामे के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और कई घंटे की संघर्ष के बादछात्रों को शांत करने में सफलता प्राप्त की लेकिनतनाव लगातार बरकरार है ,जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाले छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके भी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

भाजपा ज़िला कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशाधक्ष हुए शामिल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यालय अजमेर में बुधवार को एक दिन कार्यालय...

बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ स्मार्ट हलचल|जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों...

चार चोमा सोरती मेले का आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन

इंजीनियर रवि मीणा कोटा:स्मार्ट हलचल|हाड़ौती अंचल के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में शुमार चार...

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

More like this

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस सम्पन्न

(सुघर सिंह सैफई) स्मार्ट हलचल|उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय...

भुगतान विवाद को लेकर ग्राम प्रधान ने की शिकायत

_एडीओ पंचायत व सचिव पर मिलीभगत और कमीशन मांगने का आरोप, डीएम से लगाई...

होली पर रेलवे हाई अलर्ट: रंगों के त्योहार से पहले सुरक्षा का कड़ा पहरा,हर प्लेट फॉर्म पर चौकसी

स्मार्ट हलचल|वाराणसी। होली के रंग इस बार सिर्फ गुलाल तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि...