कोटड़ी का एतिहासिक जलझूलन महोत्सव:
कोटड़ी श्याम को 851 किलो शक्कर से बने व्यंजनों के 1500 थाल में सजा विशाल छप्पनभोग, दर्शन में उमड़ी भीड़
:- जलझूलनी एकादशी पर आने वाले भक्तों को वितरित होगा प्रसाद
राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|मेवाड़ का एतिहासिक धाम भगवान श्रीचारभुजानाथ के दरबार का भव्य जलझूलन महोत्सव के तहत चल रहे कार्यक्रमो में बुधवार को 851 किलो शक्कर से 1500 थाल में सजा विशाल छप्पन भोग प्रभु चारभुजानाथ के श्री चरणों मे अर्पित किया गया। भोग के साथ प्रभु कों निहारने के लिए भक्तो की भीड़ उमड़ी। छप्पनभोग का प्रसाद 13 सितम्बर रात 2 बजे से वितरित किया जाएगा। विशाल छप्पनभोग जलझृलन महोत्सव पर पंहुचने वाले भक्तों को प्रसाद वितरण के लिए भक्तों के सहयोग से विशाल छप्पनभोग बना कर बुधवार को प्रभू श्रीचारभुजानाथ के श्रीचरणों में अर्पण किया गया। भोग की तैयारी के लिए विगत 31 अगस्त को भट्टी मुहुर्त कर गुजराती परिवार के 10 सदस्य नियमित 851 किलो शक्कर तथा शक्कर बुरे से अलग-अलग तरीके से व्यंजनों के अलावा नमकीन भी तैयार की गई है। वहीं प्रभू के समक्ष प्रसाद के साथ ही अनेक तरह के फल व सब्जियों का भोग भी लगाया गया। छप्पनभोग दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को खीर प्रसाद वितरित किया गया। जलझूलन महोत्सव के तहत दूसरी बार लगे विशाल छप्पनभोग लगने के बाद विशेष आरती की गई जिसमें पुजारियों व भक्तों ने आरती की। साथ ही राधा अष्ठमी के अवसर पर लगने वाले भोग पर सुबह भगवान का अभिषेक व राधारानी के 1008 हवन किए गए। वहीं दोपहर 1.15 बजे छप्पन भोग की झांकी के दर्शन प्रभू का आकर्षित श्रृंगार के साथ किए गए। भोग की आरती के बाद 5 बजे तक भोग के दर्शन हुए। इस दौरान भजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें मनीष शर्मा, लखन टेलर सहित अनेक कलाकारों द्वारा राधारानी व चारभुजानाथ सहित अन्य भगवान पर आधारित भजनों की प्रस्तूति दी। मन्दिर का विशेष श्रृंगार किया गया। छप्पन भोग प्रसाद वितरण 13 सितम्बर को देररात्री से किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक भक्तों को प्रसाद पेकेट बनाने व भक्तों को प्रसाद वितरित करने में सहयोग करने की अपील की।