Homeभीलवाड़ाशाहपुरा सदर बाजार स्थित श्री गोविंद देव मन्दिर में लगा छप्पनभोग

शाहपुरा सदर बाजार स्थित श्री गोविंद देव मन्दिर में लगा छप्पनभोग

शाहपुरा/सदर बाजार स्थित भगवान श्री गोविन्द देव जी के मन्दिर में भव्य छप्पनभोग का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पुजारी पण्डित महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि भक्त वर दुर्गा प्रसाद धुपड़ ने अपने पौत्ररत्न के मुण्डन संस्कार के अवसर पर ठाकुर जी महाराज के छप्पन भोग लगवाने की भावना को मूर्त रूप में ठाकुर जी महाराज के हर्षोल्लास के साथ छप्पनभोग लगवाया।भाणा गणेश मन्दिर से गाजे-बाजे के साथ सभी भक्त भोग के थाल सजाकर त्रिमूर्ति चौराया, कुंडगेट,चमना बावड़ी होते हुए सदर बाजार स्थित गोविन्द देव मन्दिर पहुचे।इस सुअवसर पर उपस्थित भक्त गणो के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।फिर उसके बाद महाआरती की गई महाआरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।दिन भर छप्पनभोग के दर्शन के लिए भक्तो की आवाजाही लगी रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES