Homeभीलवाड़ाचारागाह भूमि पर पीली मिट्टी का अवैध खनन कर सैकडो ट्रॉली मिट्टी...

चारागाह भूमि पर पीली मिट्टी का अवैध खनन कर सैकडो ट्रॉली मिट्टी बेच रहे भूमाफिया, खेतो में कर रहे भराव,रात रात भर दौड़ते ट्रेक्टर

शाहपुरा@(किशन वैष्णव)क्षेत्र में चारागाह भूमि पर अवैध खनन माफिया रात रात भर पीली मिट्टी की खुदाई कर चारागाह भूमि को जीर्ण शीर्ण कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है की वहा से पीली मिट्टी के साथ साथ बबूल भी निकाल रहे हैं।ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि गोवंश के चरने के लिए सरकार सुरक्षित रखती है उसे मनरेगा व अन्य नाड़ी योजना से जल संग्रहण व पेड़ पौधे लगाकर संरक्षण करते हैं।लेकिन वहा पीली मिट्टी होने से मिट्टी उठवाकर भू –माफिया मिट्टी बेच रहे हैं खेतो में भराव के लिए भी बेची जा रही है। वही माफिया जेसीबी ट्रेक्टर से रात दिन अलग अलग जगह से चारागाह भूमि को खोद रहे हैं।मिट्टी बेचने के लिए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात भर अवैध खनन कर माफिया चारागाह भूमि पर बड़े बड़े गड्डे कर रहे हैं।सरकार चारागाह भूमि विकास के लिए ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका मानती हैं लेकिन यहां ग्रामीणों द्वारा ही चरगाह भूमि पर रात रात भर अवैध खनन कर मिट्टी भराई के लिए सैकडो ट्रॉली मिट्टी खनन की जा रही है।चारागाह के पास नाडी बनाकर जल संरक्षण के लिए सरकार पैसे लगा रही है लेकिन चारागाह में गोवंश के चरने के लिए गास उगने वाली जगह को ही मिट्टी उठाकर खराब किया जा रहा है lग्रामीणों के अनुसार चारगाह भूमि पर भू माफिया अलग अलग जगह चारागाह भूमि से बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं।क्षेत्र के खामोर गांव के राजस्व गांव बहका खेड़ा रोड से नीचे चारागाह भूमि में भू-माफिया रोजाना सैकडो ट्रॉली मिट्टी की निकाल कर बेचने का अवैध कारोबार किया जा रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES