Homeभीलवाड़ाचारागाह भूमि से विद्यालय को भूमि आवटन नहीं करने हेतु ज्ञापन सोपा

चारागाह भूमि से विद्यालय को भूमि आवटन नहीं करने हेतु ज्ञापन सोपा

स्मार्ट हलचल,गजानंद जोशी

पंडेर,क्षेत्र के भगवानपुरा के ग्रामीणों द्वारा चारागाह भूमि से कंजर कॉलोनी विद्यालय हेतु भूमि आवंटन नहीं करने बाबत आपत्ति दर्ज कराकर पंडेर ग्राम पंचायत सरपंच को ज्ञापन सौंपा,जानकारी के अनुसार मंगलवार को भगवानपुरा के ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर सरपंच प्रतिनिधि मुकेश जाट को ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत के पटवार मंडल पंडेर की चारागाह भूमि पर कंजर कॉलोनी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए भूमि आवंटन नहीं करने हेतु आपत्ति दर्ज कराते हुए व चारागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर ज्ञापन दिया वहीं ग्रामीणों द्वारा नायब तहसीलदार को भी उक्त मामले में आपत्ति जाहिर करते हुए ज्ञापन दिया गया पंडेर चारागाह भूमि कंजर कॉलोनी से लगभग 1 किलोमीटर दूर हैं। उक्त चारागाह भूमि पर कंजर कॉलोनी के व्यक्तियों द्वारा लगातार अवैध अतिक्रमण किया जा रहा हैं।जबकि पहले भी पंडेर ग्रामीणों द्वारा इस चारागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर कई बार एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया था। जबकि कंजर कॉलोनी की आबादी के समीप पटवार मंडल जसवंतपुरा की चारागाह भूमि व बिलानाम भूमि स्थित हैं। पंडेर ग्रामीणों ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि कंजर कॉलोनी में भी विद्यालय के लिए भूमि का आवंटन किया जा सकता हैं। वहीं उक्त चारागाह भूमि मामले में ग्रामीणों ने आंदोलन चेतावनी देकर कहा कि आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद भी ग्रामवासियों की भावना के विपरित अधिकारियों द्वारा आदेश न्याय संगत नहीं होने पर ग्रामवासियों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES