महेश नवमी के अवसर पर चारभुजा के लगेगा छप्पन भोग

 

निज मंदिर को फूलों एवं गुब्बारों से सजाकर स्वर्ण पोशाक की झांकी दर्शन होंगे

भीलवाड़ा 21 जून

स्मार्ट हलचल।माहेश्वरी समाज के महापर्व महेश नवमी के अवसर पर ज्येष्ठ शुक्ल नवमी 23 जून मंगलवार को श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट भीलवाड़ा के बडा मंदिर में विशाल छप्पन भोग का आयोजन होगा
ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शांतिलाल, सत्यनारायण ,संजय, सुनील एवं समस्त डाड परिवार की ओर से विगत 15 वर्षों से लगातार महेश नवमी के पावनअवसर पर छप्पन भोग के साथ चारभुजा नाथ के दुग्धा अभिषेक ,भजन सरिता, ध्वजा पताका ,महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा चारभुजा नाथ के निज मंदिर को रंग बिरंगे फूलों एवं गुब्बारों से सजा कर विशेष रूप से स्वर्ण पोशाक में दर्शन होंगे चारभुजा नाथ के प्रातः 5 बजे दुग्धाभिषेक ,56 भोग की विशेष झांकी दर्शन प्रातः 8 बजे भजन सरिता प्रातः 9 से 12 बजे ध्वजा अर्पण पर 11:15 बजे महा आरती 12:05 बजे एवं आरती बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा