मुकेश खटीक
मंगरोप।शनिवार को मंगरोप चारभुजा नाथ मन्दिर मंडल की बैठक आयोजित की गई।इस दौरान सर्वसम्मति से राघव सोमानी को आगामी एक वर्ष के लिए चारभुजानाथ मन्दिर मंडल में अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस मौके पर उपस्थित सदस्यों एवं ग्रामीणों ने आपसी सहमति से मन्दिर मंडल की बैठक में राघव सोमानी को मंडल के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दुशाला पहनाकर उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।इस दौरान प्रद्युमन सिंह पुरावत,अशोक पाराशर,प्रेम सिंह हजुरी,पिंटू सिंह झाला,संदीप पुरोहित,छोटुलाल गाडरी,राकेश किर,प्रहलाद सोमानी,तोशी विजयवर्गीय, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।सभी ने आगामी धार्मिक उत्सवो को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।नवनियुक्त अध्यक्ष राघव सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के सभी सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से आगामी आयोजनों को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास करेंगे।
