Homeराजस्थानजयपुरभाजपा का सत्यानाश,भाजपा नेताओं ने लोगों के ट्रांसफर करवाने के लिए बाजार...

भाजपा का सत्यानाश,भाजपा नेताओं ने लोगों के ट्रांसफर करवाने के लिए बाजार में 40-40 दलाल छोड़ रखे

 नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट के बाद आज जयपुर में कांग्रेस ने ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन किया. जयपुर में ईडी के दफ्तर के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सैंकड़ों कार्यकर्ता जुटे. 

प्रदर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के खिलाफ कल सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा और परसों ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. इससे पहले भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि ईडी क्या भाजपा के नेताओं की मौसी है?

”ब्यूरोक्रेसी के मुखिया ही बैठक से गायब थे”

उन्होंने मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक से मुख्य सचिव के अनुपस्थित रहने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सभी विभागों के प्रधान सचिव बैठक में थे लेकिन ब्यूरोक्रेसी के मुखिया ही बैठक से गायब थे. इतने महत्वपूर्ण बैठक की जगह सौ किलोमीटर दूर कोटपुतली में समीक्षा बैठक करने का क्या मतलब था.

पीसीसी चीफ ने कहा कि मोदी जी का कोई भाईपा जाग गया जो उन्होंने मदन राठौड़ को प्रदेश का अध्यक्ष बना दिया। कभी वे किसी को छुट्टा सांड कहते हैं तो कभी महिलाओं को लेकर कमेंट करते हुए महिला को एक्सपोर्ट क्वालिटी कहते हैं। बाद में माफी मांगने की बजाय सफाई देते हैं। जबकि उन्हें तुरंत देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। ऐसा ही चलता रहा तो वे भाजपा का राजस्थान में सत्यानाश कर देंगे।

सरकार के मंत्रियों पर ट्रांसफर में दलाली करने का आरोप लगाते हुए पीसीसी चीफ ने बिना किसी मंत्री का नाम लिए आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने लोगों के ट्रांसफर करवाने के लिए बाजार में 40-40 दलाल छोड़ रखे हैं। कोई 50 तो कई 70 हजार में ट्रांसफर करवाने के लिए आपस में तनातनी करते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने ट्रांसफर नीति को मजाक बनाकर रखा है। किसी को कुछ समझ में नहीं आता। यह सरकार है या कुछ और।
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES