स्मार्ट हलचल|चौमहला|भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने चौमहला भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर अशोक गायरी की नियुक्ति की,इनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य झंडा चौक पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह और पर्यवेक्षक छगन माहुर,विधायक कालूराम मेघवाल की सहमति से की गई हैं। लंबे समय से चौमहला मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला लंबित था, जिसका अब समाधान हो गया है।


