Homeभीलवाड़ाचाय बनाते समय अचानक हुआ गैस का रिसाव, सिलेंडर ने पकड़ी आग...

चाय बनाते समय अचानक हुआ गैस का रिसाव, सिलेंडर ने पकड़ी आग मचा हड़कंप, सुझबुझ से टला बड़ा हादसा

जे पी शर्मा

बनेड़ा – कस्बे के बैरवा मौहल्ला क्षेत्र में शनिवार सुबह चाय बनाते समय अचानक गैस के रिसाव होने सिलेंडर ने आग पकड ली। गनीमत यह रही कि परिवार के लोगों की सजगता से तुरंत गैस सिलेंडर और चुल्हे समेत घर से निकाल करके आग पर काबू पाया जा सका। शनिवार को सुबह बैरवा मौहल्ला निवासी जमना लाल पुत्र पोखर बैरवा के घर में गैस पर चाय बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर पर लगे रेग्युलेटर से गैस रिसाव होने लगा। जिसके कारण आग पकड ली। इस घटना से परिवार के लोगों मे हडकंप मच गया। मगर घर मालिक ने हिम्मत दिखाते हुए। सिलेंडर पर कपड़ा और पानी डालकर के सिलेंडर और चुल्हे को घर से बाहर निकाल कर के आग बुझाई। मगर आग से घर में रखे कपड़े बिस्तर एससीडी टीवी विधुत बोर्ड आदि सामान जल गए। वही गैस रिसाव के कारण घर में मोजुद गाय का बछड़ा भी जुलूस गया। मामलें कि सुचना पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। गनीमत यह रही कि परिवार के लोगों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular