Homeराज्यउत्तर प्रदेशफरेब प्रेमी ने महबूबा को उतारा मौत के घाट!

फरेब प्रेमी ने महबूबा को उतारा मौत के घाट!

यूपी के बदलापुर से बिहार मिलने गई प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली

शीतल निर्भीक
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की बदलापुर की रहने वाले एक युवती की बिहार में उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही पिता फफक पड़े। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में पड़कर प्रेमी से बिहार मिलने गयी युवती की प्रेमी ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी होते ही लकवे से अपाहिज पिता फफक-फफक कर रो पड़े। बिहार पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर -प्रदेश के जौनपुर जिले की
बदलापुर थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी उमई यादव फालिज के कारण चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनकी 19 वर्षीय पुत्री सोनी का चोरी छिपे प्रेम प्रसंग खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव निवासी रमेश से चल रहा था। रमेश बिहार में रहकर ट्रक चलाता है।

करीब दस दिनों पूर्व सोनी घर से घनश्यामपुर बाजार जाने को कह कर निकली थी। जब शाम तक वह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वह कैसे बिहार पहुंच गई इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। बीते 4 फरवरी को बिहार के मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र में उसका शव मिला।

बिहार पुलिस ने बताया कि उसकी गोली मार हत्या की गयी है। उसके हाथ में रमेश और सोनी नाम का गोदना छपा था। उसकी कलाई में स्मार्ट वाच मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसका नाम पता ढूंढ निकाला। हत्या में शामिल प्रेमी के अलावा उसके अन्य साथियों को भी बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बदलापुर अशेष नाथ सिंह ने बताया की मामला प्रेम प्रसंग का है। बिहार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES