Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़रासायनिक खाद से प्रतिदिन घटती जा रही है किसानों की फसले

रासायनिक खाद से प्रतिदिन घटती जा रही है किसानों की फसले


उत्तम संतुलित पोषण द्वारा पौध पोषण और सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित

महेन्द्र धाकड़

चितौड़गढ़। स्मार्ट हलचल। वर्तमान के समय खेती में फसल उत्पादन लागत में निरन्तर वृद्धि देखी जा रही। परन्तु लागत के अनुसार फसल उपज में वृद्धि नहीं हो पा रहीं हैं। क्योंकि खेतो में आवश्यकता से अधिक रासायनिक खाद का उपयोग ज्यादा हो रहा है जिससे जमीन बंजर होती जा रही है। इसके समाधान हेतु देश के 13 राज्यों के हर गांव के 40 किसानों के खेतों पर उत्तम संतुलित पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र के लिए एकीकृत खेती के महत्व पर ग्रामीणों के बीच जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगु तहसील को चयनित किया गया है। शनिवार को प्रक्षेत्र प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया है और जैविक तरीके से अपनाई जाने वाली तकनीकों की जानकारी देने हेतु फसल प्रक्षेत्र प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव गंगापुर के 40 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में चांदमल बंजारा ने बताया चंबल के विभिन्न उत्तम उत्पादों की गुणवत्ता और पहचान के बारें में बताया। कम उर्वक और सतुलित खाद के बारे मे जानकारी दी है। कार्यक्रम में बताया कि किसानों को बुवाई से पहले मिट्टी और पानी की जांच कराना चाइए और आने वाले समय में जमीन को कैसे बंजर होने से बचाया जाए तथा जैविक खेती में किस तरीके से उत्पाद को ज्यादा से ज्यादा उपयोग के बारे में जानकारी दी।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES