महवा हाईवे पर केमिकल टैंकर पलटा, आधी रात लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

नीरज मीणा

स्मार्ट हलचल/महवा उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे मौजपुर गांव के समीप जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना बालाहेड़ी थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बालाहेड़ी व महवा थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। भरतपुर से जयपुर की ओर आने वाले वाहनों को रोक दिया गया, जबकि दूसरी ओर से वाहनों को नियंत्रित तरीके से निकाला जा रहा है।
टैंकर नेपाल से केमिकल लेकर कानपुर होते हुए जयपुर जा रहा था। हादसे में चालक पवन कुमार, रामकृपाल व रामप्रकाश (निवासी बेराटन पुरवा, कानपुर) को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।