महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल।श्रीनगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वाधान में महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य मंं आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का समापन महेश स्पोर्टस एकेडमी में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, धैर्य और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया। नगर मंत्री सुरेश चन्द्र बिड़ला तथा मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की प्रतियोगिता में अंडर-15 एवं 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष व महिला वर्ग मे 150 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग में बाल खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबले खेले, वहीं 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अनुभवी खिलाड़ियों के बीच मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बालक वर्ग अंडर 15 में प्रथम पार्थ सोनी, आरव डाड एवं तृतीय अथर्व पोरवाल तथा बालिका वर्ग अंडर 15 में प्रथम रीवा कोगटा, द्वितीय सान्वी सोडानी, तृतीय काव्या माहेश्वरी रही। इसी प्रकार 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम आदित्य माहेश्वरी, द्वितीय अंजनेय तोशनीवाल, एवं तृतीय सोहम सोनी तथा 15 वर्ष से ऊपर की महिला वर्ग मे प्रथम ख्याति सोमानी, द्वितीय नित्य मुंद्रा, तृतीय ⁠रूचि काकानी रही। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल व मुख्य खेल प्रभारी मुकेश चेचाणी एवं सह प्रभारी सीए अकिंत लखोटिया ने बताया की समापन समारोह में उपस्थित अतिथि महेश सेवा समिति के सचिव राजेन्द्र कचोलिया, सह सचिव प्रहलादराय हिंगड़, संयोजक अतुल राठी, अध्यक्ष केदार जागेटिया व केदार गगरानी, प्रमोद डाड, गोपाल,आशीष जागेटिया सहित कैलाश डाड, दिनेश सोमानी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सह संयोजक केजी राठी एवं अर्चित मून्द्रडा ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में बौद्धिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस शतरंज प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।