गणेश वंदन के साथ चेटी चंड महापर्व का आगाज

भीलवाड़ा। शहर में सिंधी समाज के आराध्य देव वरूण देव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के 10 दिवसीय महोत्सव का बुधवार को शाम की सब्जी मंडी के झूलेलाल मन्दिर में देवताओं में प्रथम पूज्य गणेश भगवान का ध्वजारोहण कर आगाज किया गया. सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूल चंद बहरवानी ने बताया कि सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी हेमनदास भोजवानी के नेतृत्व में कईं समाजसेवियों ने ध्वज की विधिवत पूजाअरचना कर शिखर पर स्थापित किया. शीतला अष्टमी के उपलक्ष में सिंधी समाजजनों ने शहर के सभी झूलेलाल मंदिरों में पहुंचकर भगवान संग रंग गुलाल और अबीर के साथ होली खेलकर सभी को शीतलासप्तमी की शुभकामनाएं दीं. गौ भक्त किशोर लखवानी ने बताया कि 10 दिवसीय चेटीचंड महापर्व के दौरान आगामी रविवार 15 मार्च को नाथद्वारा सराय झूलेलाल मन्दिर में दादा हे मरा ज म ल साहब सेवा समिति के तत्वावधान में सिंधी समाज के शिक्षाविदों का सम्मान समारोह का आयोजन होगा. सिंधी समाजसेवी विनोद झुरानी ने बताया कि गुरुवार 19 मार्च को सुबह 9.30 बजे से सिंधी समाज की विशाल एकता वाहन यात्रा शुरू होगी जो बाद में नाथद्वारा सराय के झूलेलाल मन्दिर पर पहुंचकर समाप्त होगी. इसी दौरान 12.15 बजे इसी मन्दिर में समाज के संत महात्माओं द्वारा यहाँ पर धर्म ध्वजा चढ़ाई जाएगी. इस दौरान सभी समाजजनों ने चेटीचंड महापर्व को वृहद स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया. इस दौरान सिंधी समाजजनों के दल ने समाज के माँ इच्छापूर्ण मन्दिर, गोविंद धाम सहित सभी धार्मिक स्थलों पर प्रभु दर्शन किए. होली मिलन के इस कार्यक्रम के दौरान टेऊंराम भगत, वीरूमल पुरसानी, महेश खोतानी, गुलशन विधानी, हरीश सखरानी, रामचंद्र खोतानी, राजेश माखीजा, सुरेश पेशवानी, ओम गुलाबानी, राजू छतवानी, हरीश मानवानी, कैलाश कृपलानी, वासुदेव मोतियानी, एमडी राम, चंद्र तुल्सानी, मनोहर लालवानी, मोनी जगत्यानी, मनोज भोजवानी, रमेश पमनानी, मनोज बहरवानी, हरीश राजवानी, कमल हेमनानी, भगवान रामचंदानी, सुरेश भोजवानी सहित अनेक समाजजन मौजूद थे ।