Homeराजस्थानजयपुरमुख्यमंत्री शर्मा ने देर रात रेलवे स्टेशन के पास सदर थाने का...

मुख्यमंत्री शर्मा ने देर रात रेलवे स्टेशन के पास सदर थाने का औचक किया निरीक्षण,Chief Minister Sharma & Railway Station

Chief Minister Sharma & Railway Station

रेन बेसर की व्यवस्थाओं को देखा और समस्याएं सुनी

(हरिप्रसाद शर्मा)

जयपुर/स्मार्ट हलचल/मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार रात 12 बजे बाद अचानक ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री आवास से निकल कर रेलवे स्टेशन के पास सदर थाने पहुंचे। उन्होंने देर रात की गतिविधियां और पुलिस की चौकसी देखी।
वे सीधे थानाधिकारी कक्ष में पहुंचे और रोजनामचे की कॉपी मांगी। वहां ड्यूटी अधिकारी मुख्यमंत्री शर्मा से बोला- वह तो कंप्यूटर में है। मुख्यमंत्री शर्मा ने सबको साथ बुलाकर हाजिरी ली कि कितने ड्यूटी पर हैं। इनमें कितने थाने में, कितने चेतक या गश्त पर हैं।
मुख्यमंत्री शर्मा इसके बाद में शहर का जायजा लिया। सदर थाने पुलिस थाने के स्टाफ से बात कर जानकारी लेने के बाद रैन बसेरों का जायजा लिया। इस दौरान जाग रहे कुछ लोगों से बात भी की। उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

RELATED ARTICLES