Homeराज्यउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ X पर बने नंबर 1 सीएम,दो करोड़ 70 लाख से...

योगी आदित्यनाथ X पर बने नंबर 1 सीएम,दो करोड़ 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं. एक्स पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त में योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर हैं जबकि देश में एक्स पर राजनेताओं के फॉलोअर्स की श्रेणी में सीएम योगी का तीसरा स्थान है.

मोदी और शाह के बाद तीसरे नंबर सीएम योगी 
राजनेताओं के पर्सनल एक्स अकाउंट के मामले में अब योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद तीसरे नंबर के सबसे प्रिय राजनेता बन गए हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब फॉलोअर्स की रेस में सीएम योगी से पिछड़ गए हैं. योगी की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस नेता  राहुल गांधी को भी पीछे कर दिया है.

एक्स पर राहुल गांधी के 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 19.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 8.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसी तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 27.3 मिलियन फॉलोअर्स एक्स पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स अकाउंट पर 95.1 मिलियन जबकि गृहमंत्री अमित शाह के 34.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES