राजाराम लालावत
स्मार्ट हलचल,टोंक,सहायक निदेशक,महिला अधिकारिता विभाग मैरिंगटन सोनी के निर्देशानुसार टोंक जिले के निवाई ब्लॉक मे मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना के प्रचार हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। आज के अर्थ युग में आत्मनिर्भरता के आयाम भी बदले हैं। वर्क फ्रॉम होम योजना महिलाओं को उनके स्किल सेट के अनुसार घर बैठे काम मुहैया करवाने की एक महत्वाकांक्षी योजना है। गृहणियां, कॉलेज छात्राएं, या ऐसी महिलाएं जो घर से दूर जाकर अपनी आय अर्जित करने में असमर्थ हैं, उनके लिए यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इस योजना में आवेदक और साथ ही नियोक्ता भी रजिस्टर करवा सकते हैं। छोटे कुटीर उद्योगों यथा सिलाई, कढ़ाई, आचार बनाना से लेकर हाई-टेक कम्प्यूटिंग, टाइपिंग, कंटेंट राइटिंग जैसे उद्यम भी इस पोर्टल के माध्यम से दूरस्थ महिलाओं को उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।आगे महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे काली बाई भील शिक्षा सेतु योजना, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, तथा महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र एवं सखी वन स्टॉप सेंटर इत्यादि पर भी चर्चा की गई।आयोजन प्रज्ञा मोटवानी,पर्यवेक्षक,महिला अधिकारिता विभाग टोंक,पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र काउंसलर अरुणा शर्मा ,सविता गुर्जर,मंजू चौधरी एवं डीएचईडब्लू से जेंडर स्पेशलिस्ट भावना सक्सेना के सहयोग से आयोजित किया।कार्यक्रम में सुनिता शर्मा, सामाजिक काउंसलर तथा नीतू विजय, विधिक काउंसलर, महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र, निवाई के साथ साथ अर्जुन देव,कॉर्डिनेटर एवं अनिता शर्मा बी.आई. सिकोईडेकोन, निवाई भी उपस्थित रहे।










