Homeराजस्थानकोटा-बूंदीचाइल्ड लाइन टीम ने 4 नाबालिग बालिकाओं एवं एक नाबालिग बालक को...

चाइल्ड लाइन टीम ने 4 नाबालिग बालिकाओं एवं एक नाबालिग बालक को पुलिस के सहयोग से बाल श्रम से कराया मुक्त

बूंदी-स्मार्ट हलचल|प्राप्त सूचना के आधार पर चाइल्डलाइन बूंदी की टीम मनजीत कौर, रवि प्रजापत एवं अर्चना मीणा ने पुलिस सहायता के साथ इंदिरा मार्केट क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर बाल श्रम में संलग्न नाबालिग बच्चों के संबंध में त्वरित कार्यवाही की।मौके पर पहुँचकर टीम ने श्रम कार्य कर रहे कुल चार नाबालिग बालिकाओं एवं एक नाबालिग बालक को बाल श्रम की स्थिति से सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। सभी बच्चे निर्माणाधीन सड़क पर भारी श्रम कार्य कर रहे थे।

प्राथमिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के निवासी हैं तथा लगभग 15 दिनों से बूंदी में कार्यरत हैं। इंदिरा मार्केट क्षेत्र में वे पिछले चार दिनों से प्रतिदिन लगभग 9 घंटे श्रम कार्य कर रहे थे। बच्चों को कार्यस्थल पर सुरक्षा, भोजन, विश्राम अथवा किसी प्रकार की बाल संरक्षण व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी।

रेस्क्यू के पश्चात सभी बच्चों को सुरक्षित परिवेश प्रदान करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय जाँच, परामर्श तथा काउंसलिंग की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई बाल श्रम निषेध एवं विनियमन अधिनियम तथा जेजे एक्ट, 2015 के प्रावधानों के अनुसार बाल कल्याण समिति की समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है ।

चाइल्डलाइन बूंदी द्वारा पुनः जनमानस से अपील की जाती है कि किसी भी स्थान पर बाल श्रम, बाल शोषण, बाल विवाह या बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति देखे जाने पर तुरंत *1098* चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दें। आपकी एक सूचना किसी बच्चे के जीवन को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES