बच्चों के सर्वागीण विकास में बाल मेले की महती भूमिका – पीईईओ शर्मा

धामनिया में बच्चों ने फीता काटकर किया शुभारंभ

बाल मेला में बर्थ डे बॉय एंड गर्ल का केक काटकर मनाया जन्म दिन

काछोला 31 अक्टूबर – स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के धामनिया पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल मेला का शुभारंभ पीईईओ हीरा लाल शर्मा, कौशल मित्र प्राध्यापक जगदीश मंत्री व बाल वाटिका प्रभारी देवराज गुर्जर सहित बर्थ डे बॉय एंड गर्ल ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण ,तिलकाभिनंदन, दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में बच्चों के माध्यम से विविध शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से चार्ट बनाए।

बाल मेले का शुभारंभ में विद्यालय की छात्राओं के माध्यम से सरस्वती वंदना कर दे वीणा वादिनी व स्वागत गीतों से प्रारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीईईओ हीरा लाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे ईश्वर की सबसे सुंदर रचना है बालरूप भगवान का रूप माना जाता है।उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती हैं। उन्हें तो सिर्फ बेहतर दिशा-निर्देश की आवश्यकता होती है।बच्चों को समय पर अच्छा माहौल व आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो हर बच्चा जीनियस बन सकता हैं। सफल जिंदगी जीने के लिए बच्चों में अच्छी आदतों का विकास वहुत जरूरी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कौशल मित्र जगदीश मंत्री ने कहा कि बाल मेले बच्चों के मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास का एक बेहतरीन मंच होते हैं। खेल-खेल में सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का यह ऐसा माध्यम है जो बच्चों के व्यक्तित्व को निखारता है।
और मंत्री ने कहा कि बाल मेला सीखने ,समझने ,
संवाद का अवसर है। उन्हें विद्यालय में ही अपने सपनों को उड़ान देने ,उल्लास को अभिव्यक्त करने के अवसर प्राप्त होते है। जहां उन्हें खुलकर अपने आप को व्यक्त करने की सहज सुलभ आजादी मिलती है।जहां न हार है न जीत होती है जिससे बच्चे को सीखने समझने की आजादी मिलती है। संस्था के शिक्षकों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों का बालको के सर्वांगीण विकास में योगदान सराहनीय है। इस अवसर पर देवराज गुर्जर,बंशी लाल धाकड़,सुशीला कटेवा,शंभू लाल धाकड़,सुनील जैन,नेहा कुमारी,कविता कुमारी सहित आदि उपस्थित थे।