Homeराजस्थानजयपुरआदिवासी मीना सेवा समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, मातादीन मीणा तीसरी बार...

आदिवासी मीना सेवा समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, मातादीन मीणा तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त

(बिन्टु कुमार)

नारायणपुर | स्मार्ट हलचल/क़स्बा स्थित सियारामदास आश्रम में रविवार को आदिवासी मीना सेवा समिति वाल क्षेत्र की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मण मीणा ने की। इस दौरान समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मातादीन मीणा को तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में समिति की मुख्य कार्यकारिणी में 31 सदस्यों को शामिल किया गया। विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें संरक्षक के रूप में रामस्वरूप विजयपुरा, सहसंरक्षक के पद पर जगमाल ज्ञानपुरा और प्यारेलाल चतरपुरा को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए बुद्धाराम बाबूजी जोधपुरा, मामराज हींसला, जलेसिंह नारायणपुर, शिम्भुदयाल गुरूजी चतरपुरा, और हनुमान द्वारापुर का चयन हुआ। सचिव पद पर श्रवण बामनवास कांकड़, उपसचिव धर्मवीर गढ़ी, महासचिव पूरण कोलाहेडा, कोषाध्यक्ष हरिराम ज्ञानपुरा और उपकोषाध्यक्ष दिनेश बसईजोगियान को नियुक्त किया गया। प्रचार मंत्री के रूप में रामसिंह वैद्य और मालीराम गढ़ी, संगठन मंत्री के रूप में गिर्राज बामनवास और गिर्राज हींसला, तथा व्यवस्था मंत्री के रूप में मुरारी लाल नारायणपुर और महामंत्री हरिप्रसाद लालपुरा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त, सूचना मंत्री फूलचंद द्वारापुर, सांस्कृतिक मंत्री अशोक ज्ञानपुरा, शिक्षामंत्री राजेश ज्ञानपुरा, पर्यावरण मंत्री सरदारा राम नारायणपुर, और समाजकल्याण मंत्री प्रेमसिंह नारायणपुर को चुना गया। मिडिया प्रभारी के रूप में सुमेर सिंह ज्ञानपुरा और युवा मंत्री के पद पर राजेश बामनवास कांकड़ को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES