ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल| नीमच स्थित गोमाबाई नेत्रालय द्वारा शनिवार को मध्यप्रदेश व राजस्थान के अलग अलग स्थानों पर नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकर सेवा करने वालो का सम्मान समारोह आयोजन रखा गया।
इस कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिले में सेवा में अग्रणीय संस्थान चित्रांशी सेवा फाउंडेशन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
फाउंडर ज्ञानेश्वर पूरी गोस्वामी ने बताया कि संस्थान द्वारा घटियावली सहीत आसपास के गांवों में गोमाबाई नेत्रालय नीमच के सहयोग से दृष्टिबाधित व्यक्तियों के नेत्र परीक्षण एवं उपचार, ऑपरेशन हेतु निशुल्क नेत्र शिवर आयोजित किये गए, जिस पर संस्थान के सेवाकार्यों को देखते हुए गोमाबाई नेत्रालय द्वारा शिविर आयोजक सम्मान समारोह में
फाउंडर ज्ञानेश्वर पूरी गोस्वामी, ओम जैन शंभूपुरा, दुर्गेश कुमार लक्षकार, प्रशांत कुमार, राजेन्द्र सुराणा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में गोमाबाई नेत्रालय के सीईओ सुब्रमण्यम, मुख्य चिकित्साधिकारी राजेन्द्र शर्मा सहित गोमाबाई नेत्रालय टीम सहित नीमच, मंदसौर, प्रतापगढ़, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, बून्दी, अजमेर सहित कई जिलों की समाजसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहें।


