ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधानसभा से निर्दलीय विधायक बने चंद्रभान सिंह आक्या का दमखम विधानसभा चुनाव में ही नही बल्कि आज फिर तब देखने को मिला जब चित्तौड़गढ़ विधानसभा के 6 मण्डल के भाजपा मंडल अध्यक्ष चुने गए जिसमे 4 मण्डल अध्यक्ष आक्या टीम से तो वही मात्र 2 मण्डल अध्यक्ष सीपी गुट से बने।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशन में जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा के 6 मंडलों के भाजपा मण्डल अध्यक्ष की घोषणा की जिसमे चित्तौड़गढ़ शहर से सुदर्शन रामपुरिया के रूप में नए चहरे को तो वही बस्सी से पुनः भंवर सिंह खरडी बावड़ी को मौका दिया गया, घोसुण्डा से लालचंद गुर्जर एवं भदेसर से हीरालाल रायका को बनाया गया जो आक्या समर्पित होकर आक्या टीम से आते है वही चन्देरिया मण्डल अध्यक्ष के रूप में गजेंद्र सिंह और सावा से अनिल सुखवाल को मण्डल अध्यक्ष बनाया जो सीपी गुट से आते है।
मण्डल अध्यक्षो की नियुक्ति के बाद चर्चा का विषय बन गया कि विधानसभा चुनाव के बाद लम्बे समय बाद ही सही लेकिन एक बार फिर विधायक आक्या का पलड़ा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सांसद जोशी से भारी रहा।













