जिला मंत्री राजेन्द्र शर्मा आंधी के पारिवारिक शादी समारोह में की शिरकत
जमवारामगढ़।स्मार्ट हलचल|भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तथा चित्तौड़गढ़ भाजपा सांसद सी.पी. जोशी रविवार को जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आंधी कस्बे में पहुंचे । आंधी में भाजपा जिला मंत्री राजेन्द्र शर्मा आंधी के छोटे भाइयों के लग्न टीका कार्यक्रम (विवाह समारोह ) के मांगलिक अवसर पर शुभकामनाएं दीं । तथा नवयुगल के उज्जवल भविष्य के लिये परिजनों को मंगलकामनाऐं प्रेषित की। इस दौरान जमवारामगढ़ विधायक महेंद्रपाल मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा साफा पहनाकर सांसद सी.पी. जोशी का अभिनंदन किया। बता दें कि राजेन्द्र शर्मा आंधी चितौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी के करीबी माने जाते हैं । कार्यक्रम में महुआ विधायक राजेंद्र मीणा ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक मोहन सिंह , अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष बिरदी चंद शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम अलियाबाद ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शम्भू कुईवाला ,पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा सहित काफी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। राजेन्द्र शर्मा आंधी ने कहा कि अतिथियों ने पधारकर नवयुगल को अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं, जिससे हमारा यह पारिवारिक समारोह और भी गौरवान्वित एवं यादगार बन गया।
आप सभी सम्माननीय अतिथियों का हृदय से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया।
