चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल।चित्तौड़गढ़ नगर माहेश्वरी सभा की वर्ष 2026-2029 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन शुक्रवार को जागेटिया फार्महाउस में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया।निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं पूर्व जिला सभा मंत्री शिवप्रकाश मंत्री ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन सहायक चुनाव अधिकारी पियूष काबरा, विपिन लड्ढा एवं लोकेश जागेटिया ने किया, जबकि चुनाव अधिकारी कैलाश जागेटिया, नरेंद्र कुमार नरायणीवाल, दीनदयाल नरायणीवाल एवं हरीश न्याती ने निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
नई कार्यकारिणी में भरत माहेश्वरी को अध्यक्ष चुना गया। नरेंद्र डाड एवं कैलाशचंद चोखड़ा उपाध्यक्ष, प्रदीप काबरा सचिव, रविशंकर न्याती एवं बृजेश मोदानी संयुक्त सचिव, योगेश काबरा कोषाध्यक्ष, लोकेश अजमेरा संगठन सचिव, विजय कुमार अजमेरा सामाजिक एवं सांस्कृतिक सचिव, पुष्कर सोमानी खेल मंत्री तथा गोपाल न्याती प्रचार-प्रसार मंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा 15 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत माहेश्वरी ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, पूर्व पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्ष एवं मंत्री, कार्यकारी मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
