चित्तौड़गढ़ जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

स्मार्ट हलचल: राजनीतिक हलचल

चित्तौड़गढ़ जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, आंजना की अनुशंसा पर निम्बाहेड़ा की महिला शक्ति को मिला सम्मानजनक प्रतिनिधित्व

चित्तौड़गढ़ | स्मार्ट हलचल संवाददाता (13 अप्रैल 2026)

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अलका लांबा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ जिला महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह कार्यकारिणी चित्तौड़गढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती यशोदा पुरोहित द्वारा प्रेषित की गई थी।

संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम

इस नई कार्यकारिणी में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय एवं समर्पित महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक स्थान दिया गया है। पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिला शक्ति को आगे लाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है।

निम्बाहेड़ा से इन्हें मिली कार्यकारिणी में जिम्मेदारी:

  • जिला उपाध्यक्ष: एकता सोनी, शबाना खान
  • जिला महासचिव: वंदना जैन, ममता त्रिपाठी
  • जिला सचिव: मुन्नीदेवी जी तेली, गायत्री शर्मा
  • नगर अध्यक्ष (निम्बाहेड़ा): सुनीता पारख
  • ब्लॉक अध्यक्ष (निम्बाहेड़ा): अनुसुईया मीणा

निम्बाहेड़ा की महिला कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां मिलने पर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने इस नियुक्ति पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्षा सारिका सिंह और जिलाध्यक्ष यशोदा पुरोहित का आभार व्यक्त किया है। साथ ही, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।