ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा विधानसभा में वर्ष 2026-27 के पेश बजट का चित्तौड़गढ़ सेनेट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियो द्वारा स्वागत करते हुए जयपुर में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी का अभिनंदन किया गया।
चित्तौडगढ़ सेनेट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष पिंटू मोदी ने बताया की राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा ऐतिहासिक बजट पेश किया गया है। इस बजट से सेनेट्री व्यवसाय को बहुत लाभ होगा। ऐसोसिएशन के पदाघिकारियो द्वारा जयपुर जाकर विधानसभा परिसर में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी का उपरना ओढ़ाकर व मेवाड़ी पाग पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान ऐसोसिएशन के पदाधिकारियो व सदस्यो द्वारा विधानसभा की कार्यवाही भी देखी गई।
