ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ अर्बन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें रजत जयंती के अवसर पर ऋण की ब्याज दरों में की गई कमी का लाभ 31 मार्च 2026 तक ग्राहकों को देने के दृष्टिगत ब्याज दरे यथावत रखने, गांधी नगर स्थित प्रधान कार्यालय निर्माण स्वीकृति पर निर्माण कार्य का शीघ्र शुभारंभ करने,सभी शाखाओं पर रजत जयंती सक्रांति महोत्सव के सफल आयोजन की समीक्षा तथा मार्च के अंत तक के अनुमानित परिणामों की समीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी बैंक उपाध्यक्ष शिव नारायण मांनधना, निदेशक सीए दिनेश सिसोदिया, बालकिशन धूत,बाबर मल मीणा, राधेश्याम आमेरिया, रंजीत सिंह नाहर,हरीश आहूजा सीए दीप्ति सेठिया डाड, हेमंत शर्मा, नितेश सेठिया, प्रबंध सदस्य आदित्य सेठिया के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में वित्तीय वर्ष मार्च समाप्ति में लक्ष्य पूर्ति, ऑडिट आक्षेप पूर्ति, ऋण वसूली सहित ऋण की ब्याज दरों में को गई कमी को मार्च 2025 तक यथावत रखने का भी निर्णय किया गया।
डा सेठिया ने बैठक में बताया की शाखाओं में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सम्पूर्ण जिले में ग्राहक संपर्क अभियान से बैंक आम जन तक बैंक पहुंचने में सफल रहा और बाल बचत योजना की महत्ता भी बताने में सफल रहा। नक्शा स्वीकृति के साथ ही प्रधान कार्यालय निर्माण कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।बैंक ने केवल वर्तमान ऋणी ग्राहकों से मिलने का भी अभियान चलाने का निर्णय किया।
बैठक का संचालन वंदना वजीराणी ने किया और धन्यवाद उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना ने व्यक्त किया।
