भीलवाड़ा । करेड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम को अपने कब्जे में रखने एवं अफीम की खेती करने पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 103 ग्राम अफीम व 294 अफीम के पौधे जिनका वजन 16 किलो 300 ग्राम को जप्त किया । अवैध मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीबन एक लाख तैतींस हजार रूपये हैं। पुलिस ने आरोपी श्याम लाल भील को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले मे मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बुद्धराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाडा के निर्देशन में व ओमप्रकाश वृत्ताधिकारी वृत आसीन्द के सुपरविजन में थानाप्रभारी पुरणमल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम हेतु मुखबिर से सुचना ली और ग्राम केमरी में खेत पर दबिश देकर एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ अफीम जिनका वजन 103 ग्राम को अपने कब्जे में रखने व अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती करने पर 294 अफीम के पौधे जिनका वजन 16 किलो 300 ग्राम को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । जिसके खिलाफ 8/18 एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। पुलिस टीम में थानाप्रभारी के साथ कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, राकेश, राकेश, मुकेश, कैलशचंद्र शामिल थे । वही श्याम लाल पिता हेमाराम भील उम्र 40 साल निवासी केमरी, आमदला पुलिस थाना करेडा जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया ।
