Homeभीलवाड़ाचोरों ने सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डालकर सरकारी विद्यालय के ताले तोड़े...

चोरों ने सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डालकर सरकारी विद्यालय के ताले तोड़े और मचाया उत्पात, चौथी बार इसी विद्यालय को चोरों ने बनाया निशाना

राजेश कोठारी

करेड़ा। पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पा रही है और चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं और आये दिन चोरियां कर रहे हैं। ऐसा ही चोरी का एक ओर नया मामला सामने आया है, कस्बे के भीम रोड पर स्थित रा प्रा विधालय का जहां अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर सरकारी रिकॉर्ड व अन्य सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया हालांकि विद्यालय का सामना चोरी नहीं हुआ मगर सबसे अहम बात तो यह है इस विधालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिस पर चोरों ने कपडा डाल कर फिर विद्यालय के ताले तोडे। बताया जाता है इसी विधालय का पूर्व में भी अज्ञात चोरों ने तीन बार ताले तोड़कर सामान चुरा कर ले गए थे जिसकी रिपोर्ट भी पुलिस थाना में दी मगर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया। वहीं कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिपिका ने बताया कि सुबह विधालय आये तो ताले टूटे थे जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES