छोटीसादड़ी नगर सेवादल कार्यकारिणी की घोषणा

पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां

*कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लिया संकल्प*

छोटीसादड़ी, 28 जुलाई। (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से छोटीसादड़ी नगर सेवादल की विस्तारित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह नियुक्तियां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना की अनुशंसा, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत तथा चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौतम विजयवर्गीय की सहमति से की गई हैं।

नवनियुक्त नगर सेवादल अध्यक्ष हरीश कुमार टेलर ने बताया कि संगठन में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे कांग्रेस की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में जगन्नाथ सोलंकी तथा संगठन महासचिव के रूप में शेखर आचार्य नियुक्त किए गए हैं।

उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीलाल आंजना, बसंतीलाल यादव, राजकुमार गायरी, पंकज शर्मा, शाकिर मंसूरी एवं उदयलाल माली को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महासचिव पद पर दिलीप शर्मा, धनराज गायरी, शैलेन्द्र टेलर एवं कमलेश टेलर को नियुक्त किया गया है।

कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अरविंद देवड़ा को दी गई है।

सचिव पद पर बंटी माली, ललित टेलर, आकाश यादव, मनीष देवड़ा एवं भवानीशंकर कुमावत को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार सदस्य के रूप में जयनारायण यादव, विनोद रेगर, प्रेमशंकर पुरोहित, भैरूलाल प्रजापत एवं मनोहर प्रजापत को शामिल किया गया है।

प्रवक्ता पद पर जितेन्द्र मराठा को नियुक्त किया गया है, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी शांतिलाल उपाध्याय एवं महिपाल साहू को सौंपी गई है।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।