भीलवाड़ा । चिताम्बा में रावणा राजपूत समाज मेवाड़ मंदारिया सिलोटी आम चौखला की बैठक गुरुवार को आवरा माता मंदिर पर आयोजित की गई जिसमें चिताम्बा निवासी गोपाल सिंह चौहान को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया बैठक में पूर्व अध्यक्ष कैलाश सिंह ने अपनी कार्यकारिणी को भंग करते हुए कार्यकाल का आय-व्यय का ब्योरा पेश किया
अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपने विचार रखे जिस पर अध्यक्ष पद हेतु 7 नामों का प्रस्ताव पर समस्त चौखला के पंचों ने आम सहमति से चिताम्बा निवासी गोपाल सिंह चौहान को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया बैठक में सामाजिक विकास के लिए आवरा माता सराय बनाने के प्रस्तावों पर चर्चा की गई सभी पंचों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए ।
