(बजरंग आचार्य)
सादुलपुर – स्मार्ट हलचल|शेखावाटी फाउंडेशन ने राजस्थान इकाई के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। फाउंडेशन ने रामावतार बैरासरिया को चूरू जिले का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है।फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री गजानंद शर्मा और राष्ट्रीय प्रभारी पशुपति कुमार शर्मा ने बताया कि बैरासरिया की सक्रिय भूमिका, नेतृत्व क्षमता और निस्वार्थ सेवा भावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह मनोनयन संस्था के शीर्ष पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की सर्वसम्मति और पूर्ण विश्वास के आधार पर किया गया है। फाउंडेशन को पूरा यकीन है कि रामावतार बैरासरिया के कुशल नेतृत्व में संगठन राज्य स्तर पर और भी मजबूत होगा और जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
इस अवसर पर शेखावाटी फाउंडेशन परिवार ने रामावतार बैरासरिया को इस गरिमामय पद के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं की।