राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चूरू आदर्श विद्या मंदिर का परचम जोधपुर को हराकर बने विजेता अब दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दमखम

बजरंग आचार्य )

सादुलपुर।स्मार्ट हलचल|आदर्श विद्या मंदिर संगठन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चूरू आदर्श विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर विजेता का खिताब अपने नाम किया। डीडवाना में आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में चूरू की टीम ने मजबूत प्रतिद्वंद्वी जोधपुर की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में चूरू के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के बीच संयम बनाए रखते हुए प्रभावी प्रदर्शन किया और जोधपुर को मात देकर राज्य स्तरीय खिताब पर कब्जा जमाया।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चूरू के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी अब दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

चूरू की विजेता टीम में अशोक चूरू, गौरव शर्मा चूरू, भव्य सैनी चूरू, फिरोज बीदासर तथा गौरव सैनी चूरू शामिल हैं।

सभी खिलाड़ी शटल स्टार्स बैडमिंटन अकादमी, चूरू के कोच सौरभ स्वामी के मार्गदर्शन में नियमित रूप से बैडमिंटन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

चूरू के इन युवा खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय सफलता ने जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल पैदा किया है। अब खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर चूरू और राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।