कानपुर सेक्टर में सीआईडी की सक्रियता के इजाफे में जुटे एएसपी अशोक वर्मा

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल|जिसकी निष्पक्ष और पारदर्शी कार्य शैली वाली जांच पर आज भी लोगों को पूरा भरोसा है। कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में वह सीबी सीआईडी कानपुर सेक्टर में पहले से ज्यादा सक्रिय हो गई है।
अवगत कराते चलें कि कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में निष्पक्ष जांच पड़ताल के रूप में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही में अग्रणी जिस सीआईडी पुलिस की सतर्कता और सक्रियता की चर्चा की जा रही है, आजकल उस सीआईडी के कानपुर सेक्टर की कमान निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी लोकहित की प्रबल विचारधारा के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की हर संभव सहायता में भी अग्रणी निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले तेजतर्रार, व्यवहार कुशल तथा बेहद स्वाभिमानी और परोपकारी स्वभाव के एएसपी अशोक कुमार वर्मा के हाथ में है।
अपनी जुझारू नौकरी के अबतक कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए अनेक अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके बृजभूमि मथुरा में जन्मे और वर्तमान में जनपद हाथरस के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से संबंध रखने वाले कठोर परिश्रम,अनुशासन और सेवा भाव के भी प्रतीक अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा के अब तक के कार्यकाल के विवेचन से यह भी साबित होता है कि हालात चाहे जैसे रहे हों लेकिन उन्होंने अपनी कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ समझौता आज तक नहीं किया।
जानकारी के मुताबिक1989 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती होकर अपने कैरियर की शुरुआत करते हुए अलीगढ़ के अलिया गैंग के अलिया सहित 3 हार्ड कोर अपराधियों के .एनकाउंटर में पूर्ण सफाए के फलस्वरूप ही आउट आफ़ टर्न पदोन्नति पाकर 1998 में इंस्पेक्टर और करीब 16 वर्षों तक इसी पद पर जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कठोर परिश्रम और कर्तव्य के प्रति अपनी ईमानदारी पूर्ण प्रगाढ़ निष्ठा के चलते वर्ष 2014 में प्रोन्नति पाकर डिप्टी एस पी और अब अपर पुलिस अधीक्षक यानी एएसपी के पद पर पहुंचने वाले बिरले पुलिस अधिकारियों में से एक सरल और शालीन स्वभाव के सीबीसीआईडी के सेक्टर ऑफिसर एएसपी अशोक कुमार वर्मा की कार्यशैली भी संभ्रांत असहाय लोगों की हितरक्षक और बहुत मैत्रीपूर्ण भी मानी जाती है ,जिसके अनुरूप ही लोकहित में निरंतर निरत कर्म योगी एएसपी अशोक कुमार वर्मा जहां उचित पात्र लोगों की हर संभव सहायता करते हैं। वहीं कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ शठे शाठ्यम समाचरेत वाली, कहावत चरितार्थ करने से भी नहीं चूकते। यही वजह है कि अपने विभागीय कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा के साथ करने वाले लोकप्रिय कार्यशैली के ए एस पी अशोक कुमार वर्मा की कर्तव्य के प्रति प्रगाढ़ निष्ठा उनकी जुझारू नौकरी के अब तक के कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए दर्जनों शातिरों को सबक सिखाने में भी सफल हो चुकी है।
कुल मिलाकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देशों का अक्षरशः पालन करने में भी अग्रणी होने के साथ ही पीड़ितों के पक्ष में और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के रूप में योगी सरकार का इकबाल भी लगातार बुलंद कर रहे लोकहित में अपनी धुन के पक्के कठोर परिश्रमी एडिशनल एसपी अशोक कुमार वर्मा की निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली वाली नेतृत्व कुशलता का सार्थक परिणाम सीआईडी की लोकप्रियता और जन विश्वास में और अधिक इजाफा करने वाला भी माना जा रहा है।