Homeस्मार्ट हलचल6 साल बाद लौट रहा CID, आधिकारिक घोषणा हो चुकी, यह शो...

6 साल बाद लौट रहा CID, आधिकारिक घोषणा हो चुकी, यह शो पहले की तरह सोनी टीवी पर ही प्रसारित

जिस तरह से लोग बड़े पर्दों के सितारों की फिल्मों को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। उसी तरह का एक्साइटमेंट टेलीविजन के कलाकारों और टीवी शोज के लिए भी दर्शकों के बीच देखने को मिलता है। कई ऐसे शो हैं जो लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रहे हैं। जिस तरह से फिल्मों के अगले सीजन का दर्शकों को इंतजार रहता है। वैसे कई टीवी शोज भी है जो अपने अलग-अलग सीजन के लिए मशहूर है।

टेलीविजन पर भी दर्शकों के लिए रोमांटिक, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और क्राइम सभी तरह के शो बनाए जाते हैं। कुछ शो तो ऐसे हैं, जिन्हें बहुत पसंद किया जाता है। जिनमें से एक नाम सीआईडी का भी है। एसीपी प्रद्युमन और उनकी शानदार क्राईम इन्वेस्टिगेशन टीम पर बना यह शो लंबे समय से दर्शकों को शानदार कंटेंट पेश करता आ रहा है। दो दशक तक इस शो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और अब 6 साल बाद यह वापसी करने जा रहा है।

6 साल बाद लौट रहा CID

6 साल के लंबे इंतजार के बाद यह शो टीवी पर वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार है। हाल ही में इसका एक प्रोमो सामने आया था, जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। अब इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि यह शो आप कब और कहां देख सकेंगे।

कब और कहां देखें शो

90 के दशक की पॉपुलर टीवी शो में से एक सीआईडी की शुरुआत 1998 में हुई थी। अब इसके दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। यह शो पहले की तरह सोनी टीवी पर ही प्रसारित किया जाने वाला है। 21 दिसंबर से इसकी शुरुआत हो रही है। यह शनिवार और रविवार को रात 10 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। प्रोमो के बाद अब रिलीज डेट ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
RELATED ARTICLES