(पंकज पोरवाल)
रामेश्वरम में गरबा की धूम, भक्ति और संस्कृति के रंगों से सजा माहेश्वरी महोत्सव
भक्ति की धुन पर थिरका भीलवाड़ा, पांच टीमों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, गरबा की थाप पर झूमें समाजजन, दो रातों तक छाई भक्ति और उल्लास की मस्ती
संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल ने मारी बाजी, प्रथम स्थान पर रहा मंडल
काशीपुरी-वकील कॉलोनी व चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल संयुक्त रूप से द्वितीय, जबकि बसंत विहार व पथिक नगर ने प्राप्त किया तृतीय स्थान
भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|कहीं गरबा की थाप पर थिरकते कदम, कहीं भक्ति में डूबे स्वर और कहीं पारंपरिक परिधानों में सजी संस्कृति की अनुपम छटा। रामेश्वरम में दो दिन तक माहेश्वरी समाज का उत्साह देखते ही बना। भक्ति, संगीत और पारंपरिक संस्कृति के रंगों से सजे दो दिवसीय ‘भक्ति बीट्स, गरबा फीट्स-वन सेलिब्रेशन, टू मैजिकल नाइट्स’ महोत्सव का रामेश्वरम भवन में उत्साह और उल्लास के साथ समापन हुआ। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के सानिध्य में आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से आयोजित इस महोत्सव में महिलाओं, युवतियों, बच्चों और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, गरबा की थाप और भक्ति संगीत ने पूरे परिसर को उत्सवी रंग में रंग दिया। नगर अध्यक्ष वीणा मोदी एवं आरकेआरसी अध्यक्ष पल्लवी लढा के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना, महेश वंदना और माताजी की आरती के साथ हुआ। इसके बाद प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। आठ महिला क्षेत्रीय संगठनों की सहभागिता से गठित पांच टीमों ने पारंपरिक परिधानों में आकर्षक गरबा प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों के तालमेल, लय और ऊर्जा ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नगर सचिव विनीता तोषनीवाल और आरकेआरसी सचिव रंजना बिरला ने बताया कि गरबा प्रतियोगिता में पांचों टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम स्थान संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल, द्वितीय स्थान काशीपुरी वकील कॉलोनी व चंद्रशेखर आज़ाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल, और तृतीय स्थान बसंत विहार व पथिक नगर ने प्राप्त किया। विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चौथे और पांचवें स्थान पर रही शास्त्रीनगर व तिलक नगर तथा भोपालगंज व सुभाषनगर टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रत्येक टीम से उत्कृष्ट नृत्य और आकर्षक परिधान के लिए चुने गए दो-दो प्रतिभागियों को पूजा साड़ी की ओर से विशेष गिफ्ट वाउचर दिए गए। इससे प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा। महोत्सव में बच्चों, युवतियों, महिलाओं और परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किड्स, लेडीज एंड गर्ल्स, ओपन और फैमिली राउंड आयोजित किए गए। प्रत्येक वर्ग में बेस्ट डांस स्टेप्स, बेस्ट ड्रेसअप और बेस्ट ऑलराउंडर जैसी श्रेणियों में पांच-पांच पुरस्कार प्रदान किए गए। सामूहिक गरबा प्रस्तुतियां आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहीं। पारंपरिक वेशभूषा और संगीत की लय पर थिरकते प्रतिभागियों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री राजकुमार कालिया, पश्चिमांचल उपसभापति कैलाश कोठारी, प्रदेशध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र बिरला, सुरेश कचोलिया, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप बल्दवा, जिला उपाध्यक्ष केदार गगरानी, जिला मंत्री रमेश राठी, जिला कोषाध्यक्ष सुशील मरोठिया, राजेंद्र पोरवाल, केजी राठी, जिलाध्यक्ष भारती बाहेती, जिला सचिव निशा काकानी, नगर संरक्षक अतुल राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद नुवाल, विनय माहेष्वरी, गोपाल नरानीवाल, प्रमोद डाड सहित समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में योगेश लढा, नारायण लढा, लादूराम बांगड़, भेरूलाल काबरा, कमल सोनी श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा, श्रीनगर माहेश्वरी सभा भवन समिति रामेश्वरम, सुरेश तोषनीवाल, कमल एवं मुकेश मोदी, राजकुमार कालिया, राधेश्याम सोमानी, नवीन काकानी, सचिन काबरा, प्रदीप लाठी, ओम ऋषि सोमानी, प्रदीप बल्दवा, नरेश गट्टानी, राजेश एवं संजय बाहेती, नवनीत अजमेरा तथा मुकेश जागेटिया का सहयोग रहा। महोत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं में निशा सोनी, लीना कोठारी, नीलम दरगड़, चेतना बसेर, सुमित्रा भदादा, शशि अजमेरा, सुमन सोनी, अन्नू मोदी, अंजू सोमानी, वंदना नुवाल, चेतना जागेटिया, वंदना सोनी, साधना बाहेती, शोभा राठी, प्रिया राठी, मीना तोषनीवाल, स्नेहलता तोषनीवाल, सीमा बिरला, रेनू कोगटा, निर्मला बाहेती, शीतल अजमेरा, कल्पना सोमानी, राज राठी, कृष्णा लढा, सुरभि बिरला, शीतल माहेश्वरी, अनिता सोमानी, रेखा लढा, लाड़ देवी लढा, इंद्रा हेड़ा, चंद्रकांता गगरानी, सुनीता नरानीवाल, मीनू झंवर, प्रिया न्याती, सुमित्रा दरगड़, आशा दरगड़, रेनू समदानी, शिल्पा कास्ट, सरोज सोमानी, सविता माहेश्वरी, दीपशिखा शारदा, सुमन भंडारी, मधु बिरला, मितिका लढा, सुनीता काबरा, मोनिका चेचानी, रीना माहेश्वरी, राजकुमारी राठी, प्रीति काबरा एवं रेखा ईनाणी सहित अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी प्रभारी टीमों और कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय, सहयोग एवं समर्पण के साथ व्यवस्थाओं को संभाला। महोत्सव ने भक्ति और पारंपरिक संस्कृति को मंच देने के साथ महिला सहभागिता, सामाजिक समरसता और सामूहिक एकजुटता का संदेश भी दिया। समाज की महिलाओं और परिवारों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन यादगार बन गया।