Homeअजमेरदूसरी वर्षगांठ पर सावर पंचायत में चला जोरदार स्वच्छता अभियान, कर्मचारियों ने...

दूसरी वर्षगांठ पर सावर पंचायत में चला जोरदार स्वच्छता अभियान, कर्मचारियों ने किया श्रमदान और परिसर की सफाई

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|राज्य सरकार के कार्यकाल की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बुधवार को स्थानीय पंचायत समिति कार्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक सभी उपस्थित कर्मियों ने कार्यालय परिसर और पंचायत समिति की समस्त ग्राम पंचायतों में सफाई एवं श्रमदान कार्य किया।
विकास अधिकारी चिरंजीलाल वर्मा ने बताया कि यह अभियान राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया और इसमें सभी कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी सत्यनारायण बैरवा, लोकेश पारीक, प्रियंक दाधीच, रितिका पाराशर, पुष्पेंद्र कुशवाहा, मोहित बंसल, दुर्गेश खटीक, राजकुमार राव, रघु शर्मा, संजय मीणा, दयाराम मीणा, लाड देवी, सत्यनारायण जांगिड़, रिजवाना, सुनीता कुमावत, कुलदीप मीणा सहित कई अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।
कार्यक्रम के समापन पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रियंक दाधीच ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES