मांडलगढ़।स्मार्ट हलचल|संत निरंकारी मंडल उपखण्ड क्षेत्र के अनुयाईयों ने रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के तहत त्रिवेणी संगम स्थित नदी के घाटों व परिसर क्षेत्र में श्रमदान कर साफ-सफाई की। जलाशयों को स्वच्छ रखने को लेकर लगातार कार्य करने की बात कही गई। संत निरंकारी मंडल के ब्रांचमुखी दुर्गालाल के सानिध्य में टीम के सन्तो द्वारा नदी के आसपास पसरी गंदगी को हटाकर श्रमदान किया गया।
ब्रांचमुखी दुर्गालाल महात्मा ने इस अवसर पर सन्तो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल परमात्मा का वरदान है। हमें इस अमृत को संभाल कर रखना है। इसी को लेकर प्रोजेक्ट अमृत के सुरक्षा के हर वैधानिक मापदंड का उचित रुप में पालन करने व समुचित प्रबंधन करने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना में अधिक से अधिक युवाओं का योगदान भी मिल रहा है। त्रिवेणी संगम नदी में श्रमदान करने के दौरान मुकेश महात्मा चोधरियास,रामप्रसाद महात्मा काछोला,राजकुमार महात्मा,राधेश्याम महात्मा मांडलगढ़, कैलाश महात्मा,लादूलाल महात्मा सोपुरा,प्रहलाद महात्मा,सुनील महात्मा सहित अन्य सन्तजन मोजूद रहे।
