बिजोलिया थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित,नशेड़ियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल|बिजौलियां थाने में सीएलजी बैठक का आयोजन थानाधिकारी स्वागत पांडे की अध्यक्षता में किया गया।वर्तमान में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से देश में पैट्रोल,डीजल और गैस को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही कथित किल्लत की अफवाहों को लेकर थानाधिकारी पांडे ने कहा कि पेट्रोल,डीजल व गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं हैं।देश में पेट्रोल,डीजल और गैस का पर्याप्त भंडारण हैं।साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसी कमी की भ्रामक पोस्ट्स को रोकने और शेयर करने से बचने की अपील भी की।सीएलजी सदस्यों द्वारा कस्बे में नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात पर थानाधिकारी ने कहा कि अधिकांश नशेड़ियों को कार्रवाई कर जेल भेजा जा चुका हैं और जो थोड़े-बहुत बचे हैं उनके खिलाफ भी जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।