सांगोद पंचायत समिति सभागार में
बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 22 जुलाई को सांगोद,पंचायत समिति सांगोद सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजीत शंकर ने चारों थाना देवली मांझी,कनवास,बपावरकलां व सांगोद के सीएलजी सदस्यों की बैठक ली तथा नगर की पुलिस से जुडी समस्या सुनी।इस मौके पर एसपी ग्रामीण सुजीत शंकर ने नशा मुक्ति अभियान,साइबर,महिला एवं बाल सुरक्षा,यातायात जागरूकता आदि विषयों पर उपस्थित जनों से चर्चा की तथा इन सामाजिक कार्यक्रमों का अधिकाधिक प्रचार प्रसार कर अपनी जनसहभातिता निभाने की अपील की।इस मौके पर उपस्थित सीएलजी सदस्यो ंको शपथ भी दिलवाई गई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजीत शंकर की जनसुनवाई में सांगोद क्षेत्र के पीडित लोगों ने भाग लिया,बोरीनाकलां सहित कई गांवों से आएं लोगों ने परिवाद दिए,जिन पर एसपी ग्रामीण ने त्वरित गति से एक्शन लेकर कार्यवाही करने के संबंधित एसएचओं को निर्देश दिए।सांगोद नगर की जनसुनवाई में बढते नशे के क्रेज पर नाराजगी जताई।स्थानीय सीएलजी के सदस्यों ने एसपी ग्रामीण के सामने रिवर फ्रण्ट व उजाड नदी के इर्द गिर्द नशेडियों के घूमने पर चिंता जताई।आए दिन नगर के कोटा मार्ग,बपावर मार्ग,कुंदनपुर रोड पर टेफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने का आग्रह किया।इस मार्ग पर दुकानो ंके आगे वाहन खडे करने से ये समस्या दिनों दिन बढती जा रही है।
कोचिंग के आस पास बिना सालेंसर की बाइक चलाने वालों के विरूद्व कार्यवाही करने की मांग प्रमुखता के साथ उठी,कोचिंग व विधालयों के आस पास कुछ मनचले युवक आए दिन बिना सालेंसर की बाइक दौडाते हुए निकलते है ।इस मौके पर जनसनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान नगर के कई प्रमुखजन व सीएलजी सदस्यगण मौजूद रहे।
