Homeराजस्थानअलवरक्लस्टर कैम्प का हुआ आयोजन

क्लस्टर कैम्प का हुआ आयोजन

बानसूर। स्मार्ट हलचल/राजकीय कॉलेज बानसूर में सोमवार को नव मतदाताओं को मतदाता सूचियों में जोड़ने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के तहत मतदाता पंजीकरण के लिए एक क्लस्टर कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को विश्व में प्रचलित शासन व्यवस्थाओं और लोकतंत्र के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और वोट के महत्व को समझाया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए प्रत्येक युवा को चुनाव में वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने मंच संचालन करते हुए विद्यार्थियों को लोकतंत्र की महत्वता के बारे में अवगत करवाया। कॉलेज ELC नोडल ओर एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. इन्द्रजीत शेरसिया ने नव मतदाताओं को मतदान में अपनी भागीदारी शत-प्रतिशत देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया-इस कैम्प में 17 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थी अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को जब भी पात्र हो ऑनलाईन पंजीकरण के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप (VHA) की सहायता से अग्रिम आवेदन कर सकता है। बूथ लेवल अधिकारी मोहनलाल सैनी ने VHA App के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक मतदाता पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया और मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए विद्यार्थियों के दस्तावेज लिए गए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES