Homeभीलवाड़ासीएम भजनलाल कार्यकर्ताओ की हौसला अफजाई करने भीलवाड़ा पहुंचे, बूथ विजय संकल्प...

सीएम भजनलाल कार्यकर्ताओ की हौसला अफजाई करने भीलवाड़ा पहुंचे, बूथ विजय संकल्प सभा को किया संबोधित

भीलवाड़ा। बुधवार दोपहर सी एम भजन लाल भीलवाड़ा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओ कर पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओ की हौसला अफजाई करने और एकजुट होकर जीत हासिल करने का मंत्र देने के लिए बूथ विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी में कार्यकर्ताओं का कितना महत्व है इसको विस्तारपूर्वक समझाया। सभा के दौरान भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में सी एम ने कहा चुनाव कार्यकर्ताओ के परीक्षा की घड़ी है जिसमे हर हाल में सफल होना है और एलन बूथ की मजबूती के लिए उन्हें तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा की भाजपा में एक एक कार्यकर्ता का आंकलन होता है उनके कार्यों की समीक्षा होती है साथ ही जो काम करता है उसका भी आंकलन होता है। संबोधन में आगे कहा की कोई किसी मंडल का कोई किसी बूथ का पदाधिकारी है काम करने वाले बहुत लोग है जिन्हे दायित्व मिलता है, हम जब पदाधिकारी बनाते है तो कार्यकर्ताओ में से ही बनाते हैं और जो पदाधिकारी नही बनता वह आयोग्य नही है। बीजेपी कार्यकर्ता पर इस देश की जनता को विश्वास है ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES