सीएम सम्राट चौधरी एक नंबर का पक्का अपराधी आदमी है,भ्रष्टाचारी को कुर्सी पर बैठाइएगा तो भ्रष्टाचार होगा ही

बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी हलचल मची हुई हैनेता से लेकर आम जनता में आक्रोश भरा हुआ हैवहींअब इस मामले पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोरबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चाहे भरत तिवारी मार दिए जाएं, नीट की छात्रा के साथ कुछ गलती हो जाए या बेगूसराय में महिला के साथ अपराध हो जाए, जाति देखकर अपराध नहीं हो रहा है, सारे लोगों के साथ अपराध हो रहा है क्योंकि आपने एक अपराधी को मुख्यमंत्री बनाया है. 

 सीएम सम्राट चौधरी एक नंबर का पक्का अपराधी आदमी है

प्रशांत किशोर सीएम सम्राट चौधरी को लेकर कहा, “हम डंके की चोट पर कहते हैं, डरते नहीं हैं. अभी कैमरे पर बोल रहे हैं कि एक नंबर का पक्का अपराधी आदमी है.” उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी पर सात लोगों की हत्या का आरोप है. आरोप नहीं है वो अभियुक्त है. जेल में था. सातवीं फेल है. हर तरह का कर्म-कुकर्म किया है. उसको आपने (लोगों ने) मुख्यमंत्री बनाया है और कहते हैं कि बिहार में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है. अपराधी प्रवृत्ति का आदमी अगर सीएम की कुर्सी पर बैठेगा तो राम-नाम थोड़ी जपेगा? अपराध तो बढ़ेगा ही, भ्रष्टाचारी को कुर्सी पर बैठाइएगा तो भ्रष्टाचार होगा ही.”