Homeराज्यउत्तर प्रदेशहाथरस हादसे के बाद एक्शन में दिखे सीएम योगी!

हाथरस हादसे के बाद एक्शन में दिखे सीएम योगी!


हाथरस हादसे के बाद एक्शन में दिखे सीएम योगी!CM Yogi seen in action after Hathras incident!

रिमझिम बरसते वारिस के बीच सीएम योगी घटना स्थल पहुंचे!

 शीतल निर्भीक
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/ उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम में मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में दिखे। बुधवार को उन्होंने स्वयं हाथरस पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

घायलों से मिले सीएम योगी

मुख्यमंत्री सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचे और अधिकारियों से घटना की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद वे सीधे हाथरस जिला अस्पताल गए, जहां उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। सीएम योगी ने एक-एक बेड पर जाकर घायलों से बातचीत की, उनकी तबीयत के बारे में पूछा और डॉक्टरों को सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

मृतकों के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

सीएम योगी ने अस्पताल में घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और अपनी संवेदना प्रकट की। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान भी किया।

घटना स्थल का निरीक्षण

बरसते पानी के बीच सीएम योगी घटनास्थल पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और भगदड़ के स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, असीम अरुण, संदीप सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों से मुलाकात

सीएम योगी ने पुलिस लाइन में घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी मुलाकात की। ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने बताया कि भगदड़ मचने के बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते गए, खासतौर पर महिलाएं भगदड़ का शिकार हुईं। उन्होंने बताया कि महिलाएं उठना चाह रही थीं, लेकिन उठ नहीं सकीं, क्योंकि एक के बाद एक महिलाएं उनके ऊपर गिरती चली गईं।

घटना की जांच और रिपोर्ट

सीएम योगी ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीन मंत्रियों की टीम और मुख्य सचिव व डीजीपी को तत्काल हाथरस के लिए रवाना किया था। उन्होंने घटना की जांच के लिए एडिशनल डीजी आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ को नियुक्त किया और 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे।

एसडीएम की रिपोर्ट

इस बीच, एसडीएम सिकंदराराऊ ने हाथरस के डीएम को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि सत्संग के दौरान पांडाल में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ थी। सत्संग खत्म होने के बाद श्रद्धालु नारायण साकार हरि (भोले बाबा) के दर्शन व चरण स्पर्श के लिए दौड़ पड़े। उनके निजी सुरक्षाकर्मियों और सेवादारों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, जिससे भगदड़ मच गई। लोग फिसलकर गिर गए और फिर उठ नहीं सके, जिसके कारण कई महिलाएं, पुरुष और बच्चे हताहत हो गए। पुलिस कर्मियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पतालों में भिजवाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्वरित कार्रवाई व संवेदनशीलता ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनका हाथरस दौरा, घायलों और मृतकों के परिजनों से मिलना, घटना स्थल का निरीक्षण और अधिकारियों को निर्देश देना उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES