(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कोबल्स व्यापारियों ने खंडा पत्थर पर ली जा रही रॉयल्टी के संबंध में खनि अभियंता, खान एवं भूविज्ञान विभाग बिजौलियाँ को अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र सोपा|कोबल्स व्यापारियों का कहना है की हम समस्त कोबल्स व्यापारीयो द्वारा पिछले 15 वर्षों से वेस्टेज पत्थर (खंडा) एकत्रित कर कोबल्स बनवाई जा रही है कुछ दिनों से खनिज विभाग के रॉयल्टी कर्मचारीयों द्वारा खंडा पत्थर की रॉयल्टी काटने के लिए कहा जा रहा है जिसमे रॉयल्टी विभाग द्वारा उक्त खंडा पत्थर कोबल्स पर पूर्व में रॉयल्टी नहीं काटी जा रही थी किन्तु कुछ समय से विभाग के कर्मचारीयों द्वारा कोबल्स के पत्थरों पर रॉयल्टी की मांग की जा रही है जब कि खंडा पत्थर की रॉयल्टी प्रति टन राशि 80 ₹ रूपये है जबकि हम कोबल्स व्यापारी उक्त खंडा पत्थर का पूर्ण रूप से विनिर्माण करने के पश्चात उक्त खंडा पत्थरों पर 200/- रूपये प्रति टन के हिसाब से समय समय पर विभाग को रॉयल्टी दी जा रही है |
बिजौलिया क्षेत्र के शक्करगढ़ चोराहा , भोपतपुरा, कास्या, इन्द्रपुरा, मेनाल सहित रॉयल्टी नाको को पर इन दिनो प्राईवेट कमर्चारीयो द्वारा कार्य किया जा रहा है इन कमर्चारीयो के व्यवहार को लेकर वाहन चालको व व्यापारीयां एवं आमजन में भारी नाराजगी व्याप्त हैं|
कोबल्स व्यापारियों का कहना है कि स्टॉक से माल लेकर निकलने वाले वाहनो का वजन करवाने से पहले ही उन्हे शक्करगढ़ चोराहा पर व अन्य नाको पर रोक कर रॉयल्टी कटवाने के लिए कहा जाता है जो की हम कोबल्स व्यापारियों द्वारा बिना वजन करवाएं व बिना बिल बनवाए रॉयल्टी कटवाना संभव नहीं है
कोबबल्स व्यापारियों ने खनि अभियंता खान एवं भू विभाग बिजोलिया को मांग पत्र देकर पूर्व की तरह खंडा -पत्थर की रॉयल्टी कोबल्स व्यापारियों से नहीं ली जाए |
