पंचायतराज चुनाव में आचार संहिता का डंडा तैयार, अफसरों को अलर्ट

24, 48 और 72 घंटे की कार्रवाई की समीक्षा, लापरवाही पर सख्ती के निर्देश

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|पंचायतराज चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता की निगरानी तेज कर दी है। जिला परिषद कार्यालय में आचार संहिता प्रकोष्ठ की बैठक में अधिकारियों और कार्मिकों को नियमों की पालना में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।
प्रकोष्ठ प्रभारी एवं जिला परिषद सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी ने 24, 48 और 72 घंटे में की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कहा कि आचार संहिता उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई हो और निगरानी में कोई चूक नहीं हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई समयबद्ध करने के निर्देश दिए।
बैठक में सहायक प्रभारी अधिकारी राम अवतार जाट, सहायक प्रभारी कर्मचारी सुभाष आमेटा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।