Homeभीलवाड़ाकलेक्टर शेखावत ने जहाजपुर अस्पताल का किया निरीक्षण

कलेक्टर शेखावत ने जहाजपुर अस्पताल का किया निरीक्षण

जहाजपुर । जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने आज मंगलवार को जहाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक जाट ने बताया कि जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण योजना में दी जाने वाली दवाईयों, निःशुल्क जांच के बारे मे अस्पताल में आने वाले रोगियों से जानकारी ली। वार्ड में जाकर अस्पताल में भर्ती मरीजों से चिकित्सा कर्मियों की सेवा, केंद्र की साफ-सफाई के बारे मे पूछा। इस दौरान उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, सीएससी प्रभारी डॉक्टर नईम अख्तर, नर्सिंग अधिकारी सुमित टेलर मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES